हमारे बारे में

फुजियन जिलोंग मशीन टेक्नोलोजी कंपनी लिमिटेड दो दशकों के अनुभव एवं अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले व्यावसायिक निर्माणकर्ता हैं। हमने इन वर्षों में निम्नलिखित श्रेणी के उत्पादों की सटीकता एवं उत्पादन हेतु विशेष रूप से ध्यान दिया है: भांति भांति की वस्त्र बनाने की मशीने, छपाई की मशीने, छपाई के साथ वस्त्र बनाने वाली मशीने, दीवारों पर चित्रांकन वाले पेपर की मशीने आदि। 20 वर्षो से भी अधिक जबसे हमने अपना व्यवसाय प्रारंभ किया है, तबसे गुणवत्ता तथा उत्पादों के नवीनीकरण द्वारा ग्राहकों की संतुष्टि व्यवसाय का ध्येय रहा है। इस तरह की सोच के कारण जिलोंग, ग्राहकों की आवश्यकता तथा हर प्रकार से उनकी संतुष्टी को सर्वोपरि रखते हुए उपकरणों संबंधी रुपरेखा एवं केंद्रीकृत सेवा-प्रदाता के तौर पर विकसित हुआ है। जिलोंग ने अपनी शाखाओं के विस्तार के सतत् प्रयासों की गति में उत्तरी चीन तथा यंग्ज नदी के मुहाने के आर्थिक भूभाग, दोनों को लाभान्वित करने के लिए झेजिआंग प्रान्त एवं अनुही प्रान्त में भी सफलतापूर्वक शाखाएं स्थापित की हैं।

हमारे समर्पित गुणवत्ता एवं उत्पाद नवीनीकरण के कारण हमारे उत्पादों की मांग सम्पूर्ण विश्व में है जिनमें सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका, ब्राज़ील, इंडोनेशिया, वियतनाम, तुर्की, ईरान, युथोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया आदि प्रमुख हैं।

हमारी लगन एवं कठिन परिश्रम के परिणामस्वरुप जिलोंग को 245 एकाधिकार, जिनमे 11 नवीनीकरण एकाधिकार तथा 234 उपयोग संबधी स्वरुप एकाधिकार समाहित हैं, प्रदान किये गए हैं। इन एकाधिकारों के साथ ही जिलोंग ने ISO9001 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली प्रमाणपत्र तथा ISO14001 वातावरण प्रबंधन प्रणाली प्रमाणपत्र भी अपने हिस्से किये हैं। जिलोंग को “चीन का व्यापारिक चिन्ह” एवं “फूजियन प्रसिध्द ब्रांड उत्पाद” जैसी उपाधियों से अलंकृत किया गया है। आखिरी किन्तु महत्वपूर्ण बिंदु, हम प्रांतीय उच्च तथा नयी तकनीक वाले उद्यम एवं चीन मशाल कार्यक्रम का भी उपक्रम कर रहे हैं।

जिलोंग की बाहरी सुन्दरता

जिलोंग कार्यालय का मुख्यालय वुलियुयान, चीन में है। जिलोंग, फ़ुज़ियान प्रांत के आर्थिक विकास क्षेत्र में स्थित है। यह एक प्रांतीय उच्च और नए उद्यम है जो उच्च तकनीक वाले वस्त्रों पर चित्रण की संरचना, विकास, निर्माण और विक्रय के सिद्ध विशेषज्ञ है। इसके अलावा, जिलॉन्ग वस्त्र चित्रण तथा रंगरेज से संबंधित अन्य सेवाएं भी प्रदान करता है। इसके साथ ही हमारे प्रमुख उत्पाद घूमनेवाली पटल चित्रण मशीन ने कई महत्वपूर्ण रास्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त किये हैं जैसे रास्ट्रीय विज्ञान तथा तकनीकी विकास सम्मान, नवीन उत्पादों की रास्ट्रीय कुंजी, चीनी मशाल कार्यक्रम उत्पाद आदि। इतना ही नहीं, जिलोंग ने वस्त्र उद्योग के लिए राष्ट्रीय मानकों का प्रारूप तैयार करने में भी भाग लिया है।

  • फ़ुज़ियान, चीन में मुख्यालय के जिलॉन्ग का कार्यालय ब्लॉक
  • जिलोंग की बाहरी सुन्दरता

अन्हुई जिलोंग मशीन क. लि. लेंग्सी जिला, अन्हुई प्रांत के आर्थिक विकास क्षेत्र में स्थित है, RMB 60, 000, 000 की पंजीकृत पूंजी के साथ, यह 162,400 वर्ग मीटर के भूभाग में फैला हुआ है। इसकी स्थापना को तीन भागों में विभाजित किया गया है। इसके प्रमुख उत्पाद विविध प्रकार की घूमनेवाली पटल चित्रण की मशीनें हैं जिनमें कैडी श्रंघला, 3188 श्रंघला, 2188DP श्रंघला आदि, DH श्रंघला की सपाट पटल चित्रण मशीन, WP श्रंघला वाली दीवारों पर चित्रित चित्रण पंक्ति, WTP श्रंघला वाली दीवारों पर चित्रित घूमनेवाली पटल चित्रण पंक्ति आदि मुख्य हैं। इसके आलावा अनुही जिलोंग, पंच-अक्षीय गेंटरी मशीनी केंद्र, क्षेतिज मशीनी केंद्र, खड़ा मशीनी केंद्र (VMC), CNC भेदन चक्की तथा अन्य कटाई मशीनों से भी लैस है।

  • अनुही शाखा का लोगो

अनुही जिलोंग का कार्यालय तथा निर्माण कार्यशाला

कार्यालय

जिलोंग का सेवा केंद्र हमारे ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित है, तथा यह हमेशा ग्राहक की संतुष्टि को इसकी प्राथमिकता के रूप में रखता है इस बीच, जिलोंग एक इंजीनियरिंग टीम के साथ सुसज्जित है, जिनके सदस्यों को सभी उन्नत प्रौद्योगिकियों और परिष्कृत का अनुभव हैं। इसके अलावा, इसमें चीन भर में फैले व्यापक सर्विस नेटवर्क भी है, जो हमें प्रभावी ढंग से अपने ग्राहकों की सेवा प्रदान करने और उपकरण की विफलता के कारण होने वाली वित्तीय लागत को कम करने में सहायता देता है।

  • कार्यालय
  • हमारे विक्रय तथा ग्राहक के मध्य टेलीफोन वार्तालाप
छांयाचित्र सम्मेलन

कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए झेजियांग जिलोंग और फ़ुज़ियान मुख्यालय में कर्मचारियों के बीच छांयाचित्र सम्मेलन नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।

तकनीकी अनुसंधान तथा विकास
  • उपकरण संरचना
मि. के के साथ साक्षात्कार – जिलोंग के मुख्य प्रबंधक

साक्षात्कार में, मि. के मुख्य रूप से जिलॉन्ग के उत्पादों की सुविधाओं और विकास की प्रवृत्ति के बारे में बात करते हैं। उसी समय वह चीन तथा विदेशों सेआने वाले ग्राहकों का स्वागत करते है।

  • मुख्य प्रबंधक के साथ साक्षात्कार का चित्र
प्रमाणपत्र

प्रमाणपत्र तथा पेटेंट झांकी
आज तक, हमारे संघटन ने ISO9001 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली प्रमाणपत्र तथा ISO14001 वातावरण प्रबंधन प्रणाली प्रमाणपत्र प्राप्त किये हैं। हम स्थानीय उच्च तथा नवीन तकनीक के उद्यम हैं जिसे चीन मशाल कार्यक्रम के अंतर्गत उपक्रम तथा वस्त्रों को रंगरेज एवं उनपर चित्रण के लिए भरोसेमंद निर्माणकारी संघटन की उपाधि दी गयी है। इसके आलावा जिलोंग ने वस्त्रोंपर चित्रण का प्रौद्योगिकी केंद्र भी स्थापित किया, जिसने जिलॉन्ग के भविष्य के विकास के लिए ठोस नींव रखी।

  • कैडी श्रंखला की घूमने वाली पटल चित्रण मशीन
  • JL2188 श्रंखला की घूमने वाली पटल चित्रण मशीन
  • अंकीय संघटित चित्रण मशीन (घूमने वाला अथवा सपाट पटल)
  • दीवारों पर चित्रांकन वाले पेपर का चित्रण यंत्र
  • ताना बुनने वाली मशीन